पलामू के साइबर थाना द्वारा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में ₹2,63,500 धनवापसी कराई गई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में साइबर थाना ने पिछले 15 दिनों के दौरान संबंधित बैंकों के सहयोग से 2,63,500 (दो लाख तिरसठ हजार पाँच सौ रुपए) की राशि विभिन्न साइबर अपराध से संबंधित मामलों में पीड़ितों को वापस कराई है। इनमें से कुछ मामलों का निस्तारण पूर्व में ही कर लिया गया था, किन्तु साइबर थाना को एनसीसीआरपी (NCCRP) पोर्टल की अभिगम्यता प्राप्त होने के उपरांत। संबंधित शिकायतों को शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन एवं शपथ-पत्र के आधार पर, धनवापसी की पुष्टि के पश्चात, पोर्टल पर विधिवत वापस लिया गया/बंद किया गया।

धनवापसी का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।

हिमालय कुमार पासवान- 1,10,000, किसान कुमार सिंह- 15,000, मोहम्मद ज़ीशान- 1,000, विभूति सिंह- 51,000, हज़रत अंसारी- 30,000, सुरेन्द्र कुमार- 10,000, संजय कुमार- 32,000, साइरा बीबी- 11,500 यादि शामिल हैं। सभी मामलों में फंड फ्रीज़ लाभार्थी सत्यापन एवं अंतर-बैंक समन्वय जैसी आवश्यक कार्यवाहियां विधिवत पूर्ण की गई हैं। साइबर थाना पलामू नागरिकों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने तथा साइबर अपराध के मामलों में अधिकतम धनवसूली, सटीक दस्तावेजीकरण और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts