पलामू गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बसौरा में ‘रजतोत्सव’ का हुआ भव्य आयोजन, इस अवसर पर छात्रों ने दिखाया उत्साह।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बसौरा में इनोवेशन क्लब आईआईसी 8.0 (IIC 8.0), साहित्य क्लब (The Literary Club) और एंटरप्रेन्योरशिप सेल के संयुक्त तत्वावधान में “रजत उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाएं जाने वाले ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ (11 नवंबर) और आगामी ‘झारखंड स्थापना दिवस’ (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह और क्लब के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर ने दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने छात्रों को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और राष्ट्र का सच्चा निर्माण संभव है। साथ ही उन्होंने झारखंड की समृद्ध संस्कृति और स्थापना दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। आईआईसी 8.0 के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर ने छात्रों को संबोधित करते हुए नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “रजतोत्सव” जैसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की रचनात्मकता को मंच देते हैं बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ते हैं। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साहित्य क्लब के सदस्यों ने जहाँ कविताओं और भाषणों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। वहीं एंटरप्रेन्योरशिप सेल और आईआईसी 8.0 ने तकनीकी और स्टार्टअप विचारों पर चर्चा की। आगामी 15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस के उत्साह को देखते हुए, कार्यक्रम में झारखंड की लोक संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भी याद किया गया। इस आयोजन में कॉलेज के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, कार्यक्रम के सफल संचालन में निर्णायक मंडल (ज्यूरी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें मौके पर प्रो. भवेश कुमार, डॉ. दीपेश कुमार, डॉ. राजेश नारायण देव और डॉ. योगेश कुमार प्रजापति सहित दर्जनों शिक्षक एवं छात्र छात्राओं शामिल रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें