लोटवा में बेघर ग़रीब परिवार रामचंद्र राम एवं पिंकी देवी से मिले वरदान चैरिटेबल एवं उपेक्षित मातृभूमि की टीम बच्चों को दिए नये कपड़ा और अन्य सामग्री।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लोटवा गांव का खबर छपी और हुई खबर का असर। मदद के लिए बढ़े कई हाथ बीमारी और भुखमरी में बच्चा बेचने वाले दंपति को वरदान चैरिटेबल से मिले कपड़ा व अन्य सामग्री। नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड पिछले दिनों भूख एवं बीमारी से निजात पाने हेतु नवजात शिशु बेचने की खबर छपने के बाद उस परिवार को मदद के लिए कई हाथ बढ़े है। सरकार भी संज्ञान लिया और जमीन के साथ-साथ आवास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया। साथ ही मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी दंपति से मिलकर अपने और मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे से एक-एक लाख रुपये देने का भरोसा दिये है। सीडब्ल्यूसी संस्था भी उनके तीन बच्चों को पढ़ाने और छात्रवृत्ति के रूप में चार-चार हज़ार रुपये देने का भरोसा दिया जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आलोक तिवारी ने स्थानीय डीलर से राशन की व्यवस्था कराये हैं। इसी क्रम में आज शर्मिला सुमि द्वारा संचालित वरदान चैरिटेबल एवं उपेक्षित मातृभूमि की टीम भी जरूरतमंद परिवार से मिले और दुर्गापूजा के लिए नये कपड़ों के साथ-साथ ढेर सारे कपड़ा उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर शर्मिला सुमि डॉ अमिता, रवि शर्मा ने कहा कि दुधमुंहे बच्चे को बेचना हम मानव समाज के लिए कलंक है। समाज मे गरीब बेबश परिवार को मदद करना हम सब की जिम्मेदारी है ताकि कोई मां को अपना शिशु बेचना न पड़े। हम सबों की तरह यह परिवार भी नये वस्त्र पहनकर दशहरा मनाएं और कपड़ा के अभाव में फटेहाल जिंदगी न जिये इसकी व्यवस्था कपड़ा बैंक कर रही है हमारा उद्देश्य ही गरीब मज़लूमों को किसी भी तरह मदद करना है टीम आगे भी सहयोग करते रहने का वादा किया है। मौके पर कमलेश सिंह, अनामिका सिंह, पांकी की मंजूलता, पूर्व प्रमुख रमेश राम, पंकज प्रसुन्न, रवि शर्मा समेत दर्जनों ग्रामींण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें