पलामू एसपी कि संदिग्ध वीडियो फुटेज पर त्वरित कार्रवाई, दोषी ASI को किया निलंबित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नावाबाजार थाना अन्तर्गत 16 सितम्बर की रात्रि गश्ती दल का एक संदिग्ध वायरल वीडियो फुटेज पुलिस अधीक्षक महोदया को व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुआ। उस वीडियो की सत्यता की जांच हेतु इसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर को भेजा गया। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि वीडियो में स०अ०नि० राजेश बैठा (नावाबाजार थाना) अपने ग़स्ती पदाधिकारी के होते हुए भी एक ट्रक चालक से अवैध धनराशि लेते दिख रहे हैं। यह आचरण संदिग्ध मनमाना एवं अनुशासनहीन प्रतीत होता है, यह जांच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक महोदया को सौंपा गया जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई। स० अ० नि० राजेश बैठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र पलामू को निर्देशित किया गया कि नावाबाजार थाना में पूर्व से प्रतिनियुक्त सभी सशस्त्र बलों को पुलिस केंद में प्रतिनुक्त करते हुए, उनके स्थान पर नए प्रतिस्थानी बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

पलामू एसपी की आम जनता से अपील।

पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा आम जनता से यह अपील की जाती है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पलामू पुलिस कंट्रोल रूम नंबर -7070452955 पर साझा करें। शिकायत की जाँच की जांच वरीय पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मी या पुलिस पदाधिकारी पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें