पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने पूर्व एसपी चंदन सिन्हा का वो कार्य एक बार फिर तरोताजा कर दिया, जिले के एक बेटी कि उन्होंने बचाई जान।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पुलिस कर्मियों ने एक परिवार की बड़ी चिंता को दूर कर दिया है। आपको जानना जरूरी है कि मेदिनीनगर के चियांकी निवासी रामस्वरूप जी की पुत्री डिलीवरी केस के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। उसके परिजनों को चिकित्सकों ने तत्काल दो यूनिट AB पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। परिवार के प्रयास से एक यूनिट की व्यवस्था तो हो गई, लेकिन दूसरी यूनिट के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पलामू एसपी महोदया श्रीमती रिष्मा रमेशन तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल पहल करते हुए पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा को अवगत कराया। अध्यक्ष ने बिना देर किए अपने संगठन के सदस्य कांस्टेबल विवेक कुमार जिनका ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव है से संपर्क किया। मानवता को सर्वोपरि मानते हुए विवेक कुमार ने तुरंत ब्लड बैंक पहुँचकर एक यूनिट AB पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया। उनकी इस पहल से रामस्वरूप जी की पुत्री का इलाज सुचारू रूप से आगे बढ़ सका और परिवार ने राहत की सांस ली। इस त्वरित मानवीय कार्रवाई ने एक बार फिर पलामू के पूर्व एसपी चंदन सिन्हा का याद व उनके वो कार्य तरोताजा कर दिया। उन्होंने ही पलामू में ब्लड कि कमी के चलते किसी का जान न जाए का अभियान चलाया था इसी तरह से सैकड़ों लोगों कि जान पुलिस जवानों के द्वारा ब्लड डोनेट करा कर बचाया था जो आज बरकरार है। जिसे पलामू पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में पलामू पुलिस समाज के हर तबके के साथ खड़ी है। जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती थी और आगे भी रहेगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें