करमा पूजा एवं मिलाद उन नबी को लेकर लेस्लीगंज थाना में की गई शांति समिति की बैठक।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना परिसर में मंगलवार को करमा पूजा और मिलाद उन नबी को लेकर शांति समिति की बैठक कि गई। इस बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी ने की वहीं संचालन आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष सह चेंबर महा मंत्री तनवीर आलम जी ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी ने कहा कि इस बार एक साथ हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों का त्योहार है इसे दोनों समुदाय के लोग शांतिपूर्वक मनाएं। विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी ने कहा कि त्योहारों में डीजे साउंड का उपयोग ज्यादा होता है इस पर प्रशासन को लगाम लगाने कि आवश्यकता है जिससे क्षेत्र में शांति कायम रहे। इस बैठक में उपस्थित नीलांबर पीतांबरपुर अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारा को बढ़ाने के लिए होता है इसलिए इस पर्व को भी शांतिपूर्वक मनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुझे सूचना प्राप्त हुई है कि इस क्षेत्र में प्रत्येक त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है तो उम्मीद करते हैं कि इस त्योहार को भी आपसी प्रेम व सौहार्द पूर्वक दोनों समुदाय के द्वारा मनाया जाएगा। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि डीजे साउंड पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार में सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें उन्हें हिदायत कर दें कि कोई भी ऐसा गलत कार्य वो ना करें। जिससे त्योहार में अशांति फैले नहीं तो पकड़े जाने पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावक पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता तारकेश्वर पासवान ने कहा कि दोनों समुदाय के युवा वर्ग ज्यादा उत्साही रहते हैं इसी दौरान वो कभी-कभार गलत काम करते हैं इसलिए युवाओं पर विशेष नजर रखना बहुत जरूरी है। मौके पर सब-इंस्पेक्टर बिक्रम शील, एएसआई अजय कुमार, लेस्लीगंज सदर फिरोज अंसारी, सेक्रेटरी मुन्ना खान, मोहम्मद इद्रीस जी, निजाम मियां, जमील खान, मिराज अंसारी, सरफराज खान, मोहम्मद हाफिजुर रहमान, मोहम्मद अख्तर अली, शिवनारायण उरांव, महेंद्र सिंह, श्यामदेव पाल, मोहम्मद नियामुल हुसैन संहित दर्जनों अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें