लेस्लीगंज मुखिया का प्रयास रंग लाया जल जमाव का निकला हल, ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति व्यक्त की प्रसन्नता।

पलामू न्यूज Live // झारखंड में इस वर्ष आफत की बारिश हो रही है लगातार हो रहे कुछ दिनों से बारिश ने  जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। हर वर्ष पानी के बिना पलामू में सूखा पड़ जाता था लेकिन इस वर्ष बारिश से अकाल पढ़ने की संभावना है चारों तरफ जलमग्न खेत जमीन हुई है। जिससे भदई फसल कि बुआई बारिश कि वजह से नहीं हो पाई है वहीं कुछ किसानों के द्वारा धान के बीज की बुआई खेत में किया गया है परंतु पानी से वो भी खत्म होने के कगार पर है इस वर्ष पलामू में खेती की उपज नहीं के बराबर है। इस बारिश से कई लोगों का पक्का या कच्चा मकान में पानी घूस गया है पानी नहीं निकलने के कारण जल मग्न हो गई है और घर गिरने की कगार पर है। इसी तरह से एक मामला पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज पंचायत की है। वहां की मुखिया रेखा देवी पति समाजसेवी छोटेलाल सोनी के सहयोग से बुधवार कि सुबह बाबु दुम्बी के ग्रामीणों कि विगत 2 वर्षों से परेशानी का कारण बने जल जमाव का समाधान निकाला गया। बता दें कि मुखिया पति सह चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी ने समस्या स्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सुकेशनी केरकेट्टा एवं अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह को दिया और उन्हें स्थल पर आने का आग्रह किया। वहीं इस मामले कि जानकारी पाते ही बीडीओ और सीओ दोनों पदाधिकारियों ने जल जमाव स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और देखा कि वहां के लोगों के घर में पानी घुस चुका है इसे बाहर कैसे निकाला जाए। हर वर्ष बारिश से वहां के लोगों को जल जमाव से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसे देखते हुए तत्काल लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी के निर्देश पर जेसीबी बुलाया गया और नाली खोद कर पानी नहर में निकालने की व्यवस्था की गई। साथ ही मौके पर मुखिया ने कहा कि आने वाले दिनों में यहां पर पक्के नाली का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं इस सराहनीय कार्य के लिए बाबू दुम्मी के लोगों ने लेस्लीगंज मुखिया के प्रति प्रसन्नता व्यक्त किया है। मौके पर दुर्गा प्रसाद तिवारी, मिथिलेश तिवारी, रूपन भुईयां, सकेंद्र पासवान, प्रदीप भुईयां, मनजीत भुईयां, पप्पू सिंह सहित दर्जनों ग्रामींण मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें