लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव में पिता पुत्र की कुआं मे दम घुटने से मौत, गांव में पसरा मातम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के अमवा गांव में पिता पुत्र के लिए मंगलवार का दिन काल बनकर आया और पलक झपकते ही दोनों की जान ले गई। इस घटना ने लोगों के दिल में एक खौफ पैदा कर दिया है कि कुआं में अगर नहीं उतरते पुत्र और पिता तो उनकी मौत नहीं होती लेकिन ऐसा नहीं है किसी भी काम चाहे कितनी भी सावधानी से करें होनी प्रबल है वो होकर ही रहेगा। ऐसा ही अमवा गांव निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ सिंह और 40 वर्षीय उनके पुत्र शंभू सिंह के साथ हुआ है उन्होंने मंगलवार के सुबह लगभग 11:30 बजे के करीब हरतुआ गांव में स्थित अपने खेत के कुएं कि साफ-सफाई करने वास्ते घर से आए थे। लेकिन कुआं में पुत्र और पिता को उतरते ही गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमवा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह का हरतुआ गांव नहर के आसपास खेत में एक कुआं था जिसमें मोटर भी लगा था उसकी साफ-सफाई के वास्ते शंभू सिंह कुएं में उतरा पर कुछ देर किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई। उसके बाद 70 वर्षीय विश्वनाथ सिंह भी बेटा को देखने उस कुएं में उतरा लेकिन वो भी बाहर नहीं निकला तब कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कुएं के नजदीक जाकर देखा तो उन्हें भी कुछ समझ नहीं आई तब इसकी जानकारी परिजनों को दिया। वहीं ग्रामींणों ने पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति को इसकी जानकारी दिया जनप्रतिनिधि ने इस घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना और अंचल अधिकारी को दिया सूचना पाकर सीओ सुनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय एवं सब-इंस्पेक्टर विक्रम शील अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना कि खबर आग की तरह चारो ओर फैल गई घटना स्थल पर क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमर पड़ा था लेकिन किसी ने उस कुएं में उतरना नहीं चाहा अंत में लेस्लीगंज थाना के जवान बबन यादव कुएं में उतरकर दोनों पिता पुत्र के बॉडी को रस्सी में बांधकर बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सदन अस्पताल मेदिनीनगर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने पिता पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया शव के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर अंचल अधिकारी सुनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एसआई बिक्रम शील, हरतुआ मुखिया अरविंद शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य पति सह समाज सेवी दीपक गिरी, साहेब सिंह, संजू गिरी, निरंजन पासवान, संजय पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें