अमित रौशन कौन है जिसकी किडनी ट्रासप्लांट कराने के लिए परिजन मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री व पलामू डीसी से लगा रहे हैं गुहार।

पलामू न्यूज Live //पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज पटेल नगर स्थित अपने आवास पर एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी, स्वास्थ्य मंत्री मा० डा० इरफान अंसारी व पलामू के उपायुक्त श्री शशि रंजन से झारखण्ड क्रांति मंच के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित रौशन के सरकारी खर्चे पर किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए पहल करने का विनम्रतापूर्वक गुहार लगाई है। जारी बयान में श्री सत्रु ने कहा है कि नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत दारुडीह ग्रामवासी समाजिक कार्यकर्ता श्री विश्वनाथ राम जी के 30 वर्षीय एकलौते पुत्र अमित रौशन दोनों किडनी फेल होने से डायलिसिस पर इलाजरत है। जिन्हें मुम्बई व चंडीगढ के चिकित्सकों ने शीघ्र किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। लेकिन गरीबी व लाचारी की वजह से बिना सरकारी मदद के यह संभव नहीं है। ज्ञातव्य है कि अमित रौशन के इलाज में उसके माता-पिता बुरी तरह आर्थिक कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। बयान के अंत में उन्होंने चतरा के माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह व पांकी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डाॅ कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी से मानवीय आधार पर मदद कर किडनी ट्रांसप्लांट में सहयोग करने की अपील किया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें