झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पलामू ने आशुतोष रंजन को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं मनाएगी होली मिलन समारोह।

पलामू न्यूज Live//झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा पत्रकार हित मे काम करता रहा हैं सभी पत्रकारों के हक़ व अधिकार कि लड़ाई मजबूती के साथ लड़़ते हुए सरकार तक पहुंचाने का काम करता हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पलामू के द्वारा लिया गया था। परंतु गढ़वा के प्रसिद्ध पत्रकार और जेजेए के साथी बेबाक और निर्भीक स्व आशुतोष रंजन सिन्हा का आकस्मिक निधन ने पत्रकार जगत को हिलाकर रख दिया। जिससे पत्रकारों के बीच दुःख का सैलाब आ गया है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। उक्त घटना को देखते हुए इस वर्ष जेजेए होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं करेगी उक्त बातें पलामू जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कही। जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि हम पलामू जिला कमिटी अपने सदस्य स्व आशुतोष रंजन भईया जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस वर्ष होली मिलन समारोह नहीं मनाएंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें