लेस्लीगंज में पेयजल लाभुकों क़े घर-घर जाकर जल कर वसूली अभियान चलाया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर पेयजल कर वसूली अभियान क़े तहत ढे़ला व बाबुदुम्मी में बहु ग्रामींण पेयजलापूर्ति लेस्लीगंज के अध्यक्ष सह कुराईन पतरा पंचायत के मुखिया पूनम देवी, विभाग क़े कनीय अभियंता सुमन कुमार, प्रखंड समन्वयक ओम प्रकाश जी द्वारा पेयजल लाभुकों क़े घर-घर जाकर जल कर वसूली अभियान चलाया गया। अध्यक्ष पूनम देवी ने बताया कि बहु ग्रामींण पेयजलापूर्ति योजना पेयजल लाभुकों से जल कर वसूल कर ही विभाग से संबंधित कर्मीयों को मानदेय देने व रख-रखाव किया जाता है। जबकि बहुत से ग्रामीणों को गलतफहमी है की पेयजल सरकार द्वारा निःशुल्क योजना है ऐसा नहीं है। पेयजल लाभुकों को हर-हाल में जलकर देना होगा अन्यथा उनका पेयजल कनेक्शन काट दिया जायेगा। वहीं कनीय अभियंता सुमन कुमार ने बताया कि जिस गांव से जलकर राशि प्राप्त नहीं हो रहा है वहां का कनेक्शन काट दिया जायेगा। इस अभियान में ढे़ला के जलसहिया अनीता देवी, बाबू दुम्मी के जलसहिया रेनू देवी, पेयजल कर्मी नीरज सिंह वगैरह लोग जलकर वसूली अभियान में उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें