पलामू प्रमंडलीय निवर्तमान आयुक्त को जिला प्रशासन की ओर से दी गई विदाई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर सर्किट हाउस मे सेवानिवृति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पलामू जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त शशि रंजन सहित जिले के वरीय एवं कनीय पदाधिकारियों ने निवर्तमान आयुक्त को गुलदस्ता एवं पारितोषिक भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। विदाई-सह-सम्मान समारोह में निवर्तमान आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सेवाकाल के दौरान यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों का काफी सहयोग मिला। आमजनों का भी स्नेह मिला सभी का प्यार और सहयोग से प्रमंडल में बेहतर कार्य करने में सफलता मिली उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। विभिन्न स्थानों पर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ सेवाकाल में कई स्थानों पर परेशानियां भी हुई। चुनौती को स्वीकार कर सभी अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण किया अभाव में भी अवसर ढूंढकर बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया। उन्होंने कनीय पदाधिकारियों को उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और बेहतर कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कनीय पदाधिकारियों को हमेशा न्यूटल होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आईडिल रास्ता अपनाते हुए कार्य करने से समस्याएं नहीं होती है तटस्थ होकर साफ-सुथरा एवं सरकार के एसओपी के अनुरूप उपायुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करें।

पलामू उपायुक्त ने आयुक्त के विदाई पर भावुक हो गए।

पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि यह भावुक क्षण है सेवानिवृत्त होकर आयुक्त सर हमलोग के बीच से जा रहे हैं। इनका करीब 33 वर्ष का सेवा काल रहा इस दौरान विभिन्न विभागों में काम किया बिहार- झारखंड में लंबी सेवा दी। उन्होंने कहा कि आयुक्त की बेदाग सर्विस हम सभी को प्रेरित करता रहेगा हम सभी को आयुक्त सर का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे यह उम्मीद है। सेवानिवृति होने के बाद अब आयुक्त सर की नयी पारी की शुरुआत होगी परिवार- समाज व अपने रिश्तेदारों को समय दे पायेंगे। उन्होंने आयुक्त के समाजिक लगाव होने के विचारों से भी अवगत कराया। अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि आयुक्त का लंबे समय से मार्गदर्शन मिला है और आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहे, इसकी उम्मीद करता हूं। डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार। आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, एनडीसी विक्रम आनंद ने आयुक्त के सरल, सहज विचारों के बारे में जानकारी दी। आयुक्त का आमजनों, पदाधिकारी एवं अपने सहकर्मियों के बीच गहरी सहानुभूति और आत्मिक लगाव रहा है। आयुक्त की सेवानिवृत्ति व उनकी कमी हम सभी कनीय पदाधिकारियों को खलेगी। विदाई-सह-सम्मान समारोह में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, एनडीसी विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts