मेदिनीनगर में पिंक सिटी बस का परिचालन प्रारंभ, महिला,पुरुष कर सकेंगे एक साथ सफर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर शहरवासियों को बड़ी सौगात प्रदान की गयी है। शहरवासियों के आवागमन हेतु 4 पिंक सिटी बसों का परिचालन शुक्रवार से शुरू हो गयी है। मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की सीमा में चलाये जाने वाले पिंक सिटी बसो में महिला एवं पुरुष दोनों सफर कर सकेंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त श्री हुसैन ने बताया कि शहरवासियों को ध्यान में रखते हुए पिंक सिटी बस का परिचालन शुरू किया गया है। इसमें जीपीएस एवं मोबाइल चार्ज करने के लिए स्लॉट भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पिंक सिटी बस छः मुहान से चियांकी, छः मुहान से निमिया भाया चैनपुर। छः मुहान से पोखराहा-रजवाडीह, छः मुहान से बिस्फुटा होते हुए पाटन मोड़ तक प्रतिदिन चलाया जायेगा। पिंक सिटी बस का परिचालन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस अवसर पर निगम के सिटी मैनेजर समेत दर्जनों कर्मी मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें