पलामू में वीडियो सह सीओ से नकली एसडीएम ने फोन कर एकाउंट में डालने को कहा पैसा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ सुनील कुमार सिंह को किसी अंजान व्यक्ति ने गुरुवार को कॉल कर अकाउंट में पैसे डालने को कहा है। फोन करने वाला बताया कि हम पलामू एसडीएम बोल रहे हैं अकाउंट नंबर भेज रहे हैं उसमे डालो। इस मामले को लेकर सुनील कुमार सिंह ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को मौखिक जानकारी दी थाना प्रभारी इस मामले कि गंभीरता से जांच कर रहे हैं। दरअसल मामला यह है कि गुरुवार को नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय के वीडियो सह सीओ सुनील कुमार सिंह को 10 बजे के करीब उनके मोबाइल पर इस 9955856779 नंबर से किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल कई बार आया उन्होंने कॉल रिसीव किया तो उधर से आवाज किसी पुरुष कि आई काॅल करने वाला ने बोला तुम बीडीयो बोल रहे हो हम पलामू एसडीएम बोल रहे हैं अकाउंट नंबर भेज रहे हैं इसमें डालो। उसकी बातें सुनकर सुनील कुमार सिंह अचंभित हो गए क्योंकि पलामू का एसडीएम महिला है। इस तरह कि बातें होने पर उन्होंने सोच लिया कि किसी फ्रॉड व्यक्ति ने उन्हें कॉल लगा कर डरा रहा है। वैसे ट्रूकॉलर में वो नम्बर मोसी कोरिया के नाम शो कर रहा है। बार-बार इस नंबर से फोन आने लगा परेशान होकर उन्होंने अपने सहयोगी राजस्व कर्मचारी महेंद्र राम को फोन दे दिया। कॉल आने के बाद महेंद्र राम ने रिसीव किया और पुछा कि आप कौन हैं तो कहा कि हम पलामू एसडीएम बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलामू का एसडीएम तो महिला है तो आपकी आवाज पुरुष का है यह बातें सुनकर कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें फटकार लगाया और फोन कट कर दिया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें