पलामू में होली के दिन दो बाईकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत अन्य कई घायल दो बाइक पर थे 6 लोग सवार।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकरसा स्कूल के समीप होली कि खुमारी में दो मोटरसाइकिल आमने-सामने तेज गति से भीड़ गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हैं यह घटना दिनांक 25 मार्च 2024 दिन सोमवार की रात 8:30 बजे की है। घटना पाटन पंडवा मुख्य पथ पर कोकरसा स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिल पैसन प्रो और यामहा एमटी आपस में भीड़ गए। पैशन प्रो पर तीन युवक सवार होकर जो पाटन प्रखंड के नावाडीह उताकी से डाल्टनगंज की ओर जा रहे थे। जिसमें सवार संजीव शुक्ला गंभीर रूप से घायल है जो पाटन थाना के पाल्हे का रहने वाला हैं। वहीं बिना नंबर के न्यू यामहा पर सवार तीन युवक जितु भुईयां, लखन भुईयां व मिट्ठू भुइयां जो नावाबजार के पतहरीया के रहने वाले हैं वे अपने रिश्तेदार छतरपुर के भीखही जा रहे थे। इसी बीच कोकरसा स्कूल के पास दोनों बाईकों में आपस में भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के ग्रामींण आवाज सुनकर इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दिया। सुचना पाकर पंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा। पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि दो गंभीर रूप से घायल जितू भुईयां पिता रामखेलावन भुईयां व लखन भुईयां पिता नथू भुईयां को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों व्यक्ति घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था लेकिन तस्ली के लिए डॉक्टरों के पास लाया गया था। बतादें कि किसी भी त्योहार में शराब पीकर तेज गति में बगैर हेलमेट के वाहन चलाना फैशन बनता जा रहा है जिसे रोकने के लिए पलामू पुलिस को कड़ा एक्शन लेना होगा। वैसे भी होली और लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी के द्वारा अभियान चला कर देशी-विदेशी शराब व जावा महुआ बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। इसके बावजूद भी लोगों ने शराब पिकर तेज गति में बिना हेलमेट पहने बाइक चला कर अपने जान को त्याग रहे हैं जो सबसे बड़ा अपराध है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें