चतरा लोक सभा सीट पर पिछड़ा वर्ग के लोगों की हुई हकमारी 40 वर्षों से समप्रित हो कर भाजपा के प्रति काम करने वाले को नहीं मिला टिकट : राजधानी यादव।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लातेहार जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय राजधानी यादव रांची में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे। पूछने पर उन्होंने बताया की चतरा लोकसभा सीट से पार्टी विरोधी काम करने वाले व्यक्ति को टिकट दिया गया है और भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता या पदाधिकारीयों को सिर्फ आश्वासन दिया गया है इसलिए होली के दिन धरने पर बैठा हूं। राजधानी यादव ने कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से समर्पित होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा हूं और जो व्यक्ति पार्टी विरोधी काम करता हो जो पार्टी से बाहर चला गया हो फिर पार्टी में आकर टिकट ले यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान है। चतरा लोक सभा क्षेत्र पिछड़ा बहुल है इसी बात से माननीय प्रधानमंत्री को अवगत कराने के लिए धरना पर हूं उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र पिछड़ा बहुल है इसलिए यहां से टिकट पिछड़ा वर्ग के ही किसी कैंडिडेट को मिलना चाहिए। साथ ही राजधानी यादव ने कहा कि अभी मैं दिल्ली से रांची आया हूं हम सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों की हकमारी हो गई है। इसलिए मेरे लिए और इस क्षेत्र के पिछड़ों के लिए होली तभी मनेगा जब पिछड़ा समाज से कोई भी चतरा लोकसभा का कैंडिडेट होगा इसलिए आज मैं धरने पर बैठा हूं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts