झारखंड में अब तीन टाॅप नक्सली पुलिस के निशाने पर।

पलामू न्यूज Live//झारखंड सरकार ने आपन सोना झारखंड को नक्सली मुक्त बनाने हेतु राज्य के पुलिस महकमे को खुले दिल से निर्देशित कर दिया है कि हर हाल में वो झारखंड को नक्सलियों से मुक्त कराएं। वहीं अब राज्य में तिन टॉप नक्सलियों का नाम सामने आ रहा है उन्हें भी बहुत जल्द इनकाउंटर में मार गिराया जाएगा या फिर उन्हें भी सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते में ऑटोमेटिक हथियार लेकर चलने वाले कमांडर ठेगन मियां की झारखंड एवं बिहार की पुलिस तलाश कर रही है। माओवादी ठेगन मियां पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घंघरी गांव का रहने वाला है। बता दें कि झारखंड बिहार सीमा पर बचे हुए तीन टॉप कमांडरों में ठेगन मियां भी एक है। जिस पर झारखंड एवं बिहार की पुलिस के रिकॉर्ड में ठेगन पर कई बड़े हमले में शामिल रहने का आरोप है, 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश यादव के दस्ते में वे कमांडर है। पलामू पुलिस के रिकॉर्ड में ठेगन पर पलामू में आधा दर्जन से अधिक नक्सल हमले को अंजाम देने का आरोप है। ठेगन पर पलामू पुलिस इनाम घोषित करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रही है।

पलामू एसपी माओवादियों को पकड़ने हेतु घोषित करेगी जल्द ईनाम।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नक्सलियों से लगातार आत्मसमर्पण करने की अपील की जा रही है और अभियान चलाया जा रहा है। माओवादी ठेगन मियां के खिलाफ इनाम घोषित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

माओवादी संगठन में ठेगन मियां 7 वर्ष पहले हुआ था शामिल।

झारखंड राज्य के पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते में 2018 के बाद ठेगन मियां पहली बार शामिल हुआ था। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के महूदंड रोड में आगजनी की घटना के बाद ठेगन मियां का नाम सामने आया था। इसके पूर्व में भी वह पुलिस के साथ हुए कई मुठभेड़ में शामिल रहा था। साल 2025 में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एरिया कमांडर तुलसी भुईयां मारा गया था इस मुठभेड़ में भी नक्सली ठेगन मियां शामिल था। झारखंड पुलिस हर हाल में नक्सली मुक्त बनाना चाहता है आपन सोना झारखंड।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें