पंचतत्व में विलीन हो गए टाइगर जगरनाथ दा मुख्यमंत्री सहित हजारों लोग हुए अंतिम यात्रा में शामिल।

राँची-झारखण्ड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ दा पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड के भण्डारीदह के समीप दामोदर नदी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न किया गया। जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत हजारों की संख्या में अन्य गनयमाण लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और उनका ढांढस बंधाया। वहीं मुख्यमंत्री श्नी हेमंत सोरेन ने शोक संप्त परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। इससे पूर्व राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का पार्थिव शरीर झारखंड विधान सभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और राज्य सरकार में मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्री चम्पाई सोरेन, श्री सत्यानंद भोक्ता, श्री बन्ना गुप्ता, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्री बादल पत्रलेख, श्री हफीजुल हसन, सांसद श्री विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधायक बाबूलाल मरांडी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

चेन्नई से तिरंगा में लपेटकर शिक्षा मंत्री का रांची लाया गया पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री थे मौजूद।

चेन्नई से दिवंगत मंत्री श्री जगन्नाथ महतो जी का पार्थिव शरीर एयर एम्बूलेंस के द्वारा रांची एयरपोर्ट लाया गया यहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नम आंखों से दिया कंधा। दिवंगत जगन्नाथ महतो के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर लाया गया जहां सभी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ झारखंड के शिक्षा मंत्री का किया गया अंत्येष्टि।

झारखंड के रांची विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भंडारीदह बोकारो के लिए विदा किया गया जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

झारखंड के सभी विधायक गणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शिक्षा मंत्री  को दिया विदाई।

विधायक श्री स्टीफन मरांडी, पांकी विधायक डाॅ कुश्वाहा  शशीभूषण मेहता, श्री सरयू राय, श्री सरफराज अहमद, श्री मथुरा प्रसाद महतो, श्री इरफान अंसारी, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, श्री जयमंगल सिंह, श्री मंगल कालिंदी, श्री राजेश कच्छप, श्रीमती दीपिका पांडेय। श्रीमती सविता महतो, श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, सुश्री अंबा प्रसाद, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, श्री मनीष जायसवाल और श्री किशुन दास के अलावा विधानसभा के कई अन्य सदस्य गणों, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें