शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की प्रतिमा के साथ-साथ किसी भी महापुरूषो के प्रतिमा से छेड़खानी बर्दास्त नहीं किया जाएगा:भीम आर्मी।

पलामू-मेदिनीनगर स्थित बिसफुटा चौक पर बहुजन समाज के द्धारा शहिद जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाई गई थी। लेकिन मेदिनीनगर नगर निगम साशन प्रशासन के लोगों को इस बात के लिए पेट में दर्द होना शुरु हो गई है। मेदिनीनगर नगर निगम सुंदरी करण के नाम पर उस चौक से शहिद जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का प्रतिमा को हटाने की लगातार साजिश किया जा रहा है। लेकिन वैसे कतई नहीं होगी ना होने देंगे वहीं भीम आर्मी नेता नागमणि रजक ने कहा की मेदिनीनगर नगर निगम महापौर अरुणा शंकर लगातार कोशिश में लगीं हैं की जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की प्रतीमा को हटाकर। किसी दूसरे मूर्ति का स्थापना कर उस चौक का नाम जगदेव प्रसाद कुशवाहा चौक से बदलकर किसी अन्य नाम से स्थापित किया जाए जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने ने ये भी कहा की महापौर महोदया जी को इस बात की जरा सा भी समझ नहीं है की उन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति/ पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समाज के लोग ने ही वोट देकर महापौर बनाया है। ये लोकतंत्र है अगर इनकी विचाराधारा से खेलवाड़ किया गया तो बहुजन समाज के जनता ने उन्हें जैसे कुर्सी पर बैठाने का कार्य किया है ठीक उसी प्रकार। उन्हें महापौर की कुर्सी से उतारकर लोकतंत्र की ताकत दिखाने का भी कार्य करेगी। उन्होंने कहा की जगदेव प्रसाद कुशवाहा की मूर्ति अपने स्थान से एक इंच भी नही हिलनी चाहिए नही तो भीम आर्मी शासन- प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों के बिरोध में अनिश्चित कालीन धरना के बाद बड़ी आंदोलन की आगाज करेगी। भीम आर्मी जिला नेता प्रदीप रावण ने कहा की महापौर महोदया और नगर निगम को इस बात को समझना होगा की अगर हमारे किसी भी महापुरूषों के प्रतिमा के साथ छेड़-छाड की गई तो समाज के लोग बिलकुल भी बर्दास्त नहीं करेंगे। इस धरना स्थल पर भीम आर्मी नेता प्रदीप रावण साहित बसपा नेता राजन मेहता,पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, माले नेता बीएन सिंह, दिव्या भगत, एससी एसटी ओबीसी विचार मंच के नेता डॉ रविपाल, पांकी मध्य जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी, सत्येंद्र मेहता, सुनील मेहता, अजीत मेहता सहित अन्यविभिन्न संगठनों के सैकड़ो लोग उपस्थित मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें