रामनवमी पूजा एवं महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

पलामू जिलें के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान मंदिर के प्रांगन से रामनवमी पूजा को लेकर “राम चरित्र मानस नवाहन परायण” पाठ महायज्ञ का 18वां अधिवेशन की कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। बतादें की दिनांक 21 मार्च 2023 दिन मंगलवार कि अहले सुबह हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चे यज्ञ मंडप स्थल पहुंचकर माथे पर कलश लेकर हनुमान मन्दिर से कलश यात्रा में हुए शामिल। वहीं गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा यज्ञ मंडप हनुमान मंदिर से चलकर गांधी चौक, हाई स्कूल होते हुए गोपालगंज स्थित मलय नदी पहुंचे। जहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया तत्पश्चात कलश में जल लेकर कलश धारियों प्रखंड के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल हनुमान मंदिर तक पहुंचें। उसके बाद विधिवत पंचांग पूजन और यज्ञ मंडप प्रवेश किया गया इस कलश यात्रा में जय श्री राम, बजरंग बली की जय,जय माता दी के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा जिससे पुरा प्रखंड भक्ती मय हो गई। कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत चना और गुड़ का भी व्यवस्था की गई थी साथ ही अध्यात्म भक्ति और आस्था की बयार भक्ती गीतों से बहती रही। इस महायज्ञ में प्रत्येक दिन पूजा अर्चना हवन के साथ अखंड और संध्या में प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। वहीं इस कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता, विधायक प्रतिनिधी प्रकाश मेहता, मुखिया रेखा देवी, चेम्बर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी, यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष चन्दन सोनी, कोषा अध्यक्ष सुमित गुप्ता पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सोनी, योगेन्द्र प्रसाद सोनी, तारकेश्वर पासवान, उमेश सोनी, संजय सोनी, ओम प्रकाश लाल, राम सोनी, पवन सोनी, अनील गुप्ता, सहित प्रखंड के हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें