तरहसी प्रखंड अंतर्गत गोइंदी आंगनबाडी़ केंन्द्र में बच्चों के बीच बांटा गया स्वेटर।

पलामू-तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोइंदी में आज दिनांक 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र के सेंटर नंबर एक में सेविका चंद्रमुखी सहिया के द्वारा तीन वर्ष से लेकर पाँच वर्ष के बच्चों के बीच बांटा गया स्वेटर।
वहीं सेविका ने कहा कि बच्चे जब भी आंगनवाड़ी में आते थे तो बिना स्वेटर के ही आते थे। जिससे बच्चे काफी ठंड  महसूस करते थे व ठंड के कारण कई बच्चे बीमार भी हो जाते थे। इसी समस्या को देखते हुए समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विकास परियोजना मेदिनीनगर के तहत कुल 42 बच्चों का स्वेटर आया। एक एक कर के सभी बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया वहीं सेविका चंद्रमुखी देवी योगया देवी और कई बच्चों के माताएं बहनें भी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें