बाबू जगदेव प्रसाद की 101वी जयंती मनाई गई, 27 फरवरी को पलामू बंद में दे समर्थन:अजीत मेहता।

पलामू-मेदिनीनगर मे बाबू जगदेव प्रसाद की 101वीं जयंती बडे़ ही धूमधाम से मनाई गई। बिहार के लेलिन कहे जाने वाले बाबू जगदेव प्रसाद की 101वी जयंती पर दिनांक 2 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को ओबीसी आरक्षण बचाओ मोर्चा पलामू के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय विस्फूटा के समीप जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा कार्यक्रम की गई इसके बाद उन्होंने व्यवसायियों से 27 फरवरी 2023 को पलामू बंद को सफल बनाने की अपील कीया। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू अक्सर कहा करते थे कि देश का 100 में से 90 भाग हमारा है इस हिस्से को लेने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी, शहादत देनी होगी, जेल जाने होगें,बाबू जगदेव प्रसाद ने शहादत तो दे दी है। लेकिन अब हम सब कि बारी है जेल जाने के लिए तैयार हैं ताकि हमारी अगली पीढ़ी सुकून से रह सके। उन्होंने कहा कि आगामी 27 फरवरी 2023 को ओबीसी आरक्षण के लिए पलामू बंद में भरपुर समर्थन दें जिससे ये बंदी सफल हो। वहीं नुक्कड़ सभा में मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मेहता ने कहा कि 27 फरवरी के दिन पलामू बंद को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों का समर्थन जरूरी है यह पलामू बंदी ऐतिहासिक होगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने, निगम चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने एवं पलामू में बालू की आपूर्ति करने की मांग की। इस नुक्कड़ सभा में मोर्चा के कई दिग्गज नेताओं एवं कार्यकर्ताओं भी शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें