गुप्ता स्वीट्स शॉप खुलने से अब तरहसी में ही मिलेंगे अच्छे मिठाई -रुद्र शुक्ला।

पलामू- तरहसी प्रखण्ड मुख्यालय बेदानी चौक पर गुप्ता चाइनीस फास्ट फूड स्वीट्स शॉप युवा साथी विकास गुप्ता जी के द्वारा खोला गया। खोले गए दुकान का फीता काटकर पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस नेता पांकी विधानसभा क्षेत्र रूद्र शुक्ला जी ने उद्घाटन किया। मौके पर कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला ने कहा की गुप्ता फ़ास्टफूड एवं स्वीट्स शॉप बेदानी चौक पर खुलने से यहाँ के आस पास के लोगो को अब आसानी से सभी प्रकार के मिठाई एवं फ़ास्ट फूड मिल सकेगा। साथ हीं विकास गुप्ता जी हमारे युवा साथी है तरहसी के युवा रोजगार की ओर अग्रसर हो रहे हैं ये अच्छा संकेत है मेरी शुभकामनाएं गुप्ता स्वीट के मालिक विकास गुप्ता जी के साथ है। वे दिन दोगुना रात चौगुना तरक्की करें साथ हीं तरहसी प्रखण्ड सहित पूरे विधान सभा के युवा रोजगार की ओर अग्रसर हो जिससे हमारे विधान सभा का विकास हो सके। मौके पर युवा साथी भाई अमित पांडेय जी। छोटू पांडेय जी बच्चू मिश्रा जी वरिष्ठ कांग्रेसी वागेश्वर पांडये जी,आदित्य पांडये जी ,इजराइल अंसारी जी ,प्रवीण पांडये जी, रामधनी पाण्डेय, बच्चू पाण्डेय, पूर्व बरिष्ठ शिक्षिक रमेश पाण्डेय जी, पपु पाण्डेय, पिंटू पाण्डेय आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें