पलामू के बेटी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मारी बाजी,UK लंदन में बिजनेस मैनेजमेंट की करेगी पढ़ाई।

पलामू – छतरपुर के बेटी युके लंदन में करेगी पढा़ई गर्व की बात है “पल्लवी” सुरेश कुमार इंजीनियर की बेटी है। अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षा पास कर UK लंदन में बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए क्वालीफाई की है। पल्लवी शुरू से ही मेघावी छात्रा रही हैं अपनी दसवीं से लेकर 12वीं तक कि पढ़ाई अयप्पा पुब्लिक स्कूल बोकारो से की और ग्रेजुएशन संत जेवियर कॉलेज रांची से पूर्ण की प्रथम प्रयास में ही अपने सपने को साकार की। इस सफलता का श्रेय पल्लवी ने अपने माता पिता गुरुजनों को दी एवं छत्तरपुर वासियों को एक नए वर्ष में तोहफा दी छतरपुर के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
सुरेश कुमार इंजीनियर अपने जमाने के बहुत ही मेरीटोरियस स्टूडेंट्स रहे हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर बहुत बड़ी-बड़ी MNC कंपनियों में उच्च पद पर कार्य कर चुके हैं। समय से पहले रिटायरमेंट लेकर अपने जन्मभूमि छतरपुर की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं उनके जीवन का उद्देश्य है कि छतरपुर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास हो। छतरपुर का हर एक बच्चा जीवन की सफलता की ऊंचाई पर पहुंचे ऐसा उनका सपना है। वर्तमान में वे छतरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन के उम्मीदवार हैं। उम्मीद करते हैं कि छतरपुर की जनता उनको चेयरमैन बनाए ताकि यहां की जनता उनके अनुभव का लाभ उठा सकें।

पलामू न्यूज Live

“मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें