पलामू में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।

पलामू-जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि पलामू जिला मुख्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस स्टेडियम मेदिनीनगर में आयोजित किया जाएगा जहां मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे झंडोतोलन करेंगे। इस दौरान समारोह में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये सरकार के अद्यतन गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कोविड संक्रमण से संबंधित अद्यतन गाइडलाइन्स पालन करने का निर्देश दिया साथ ही झांकियों को आकर्षण रूप देने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पूर्वाहन 10 बजे पलामू समाहरणालय में पूर्वाहन 10:20 बजे,पलामू क्लब मेदिनीनगर में पूर्वाहन 10:45 बजे और रेड क्रॉस भवन मेदिनीनगर में पूर्वाहन 11 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, सामाजिक, विकास सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस परेड में आई.आर.बी, जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी आदि के टुकड़ी भाग लेंगे।

गणतंत्र दिवस के दिन पूरे जिले में मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के द्वारा शहर की विशेष साफ-सफाई की जायेगी। महापुरुषों की प्रतिमा की विशेष सफाई होगी गणतंत्र दिवस के दिन पूरे जिले में मांस-मदिरा की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति।

बैठक में उपायुक्त उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ,विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी,नजारत उप समाहर्ता सह समान्य शाखा प्रभारी, उप निदेशक सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य लोग उपस्थि थे।

पलामू न्यज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें