पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर शोकसभा का आयोजन।

गढ़वा-सगमा पूर्व मंत्री व धुरकी के समाजवादी नेता लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर सगमा प्रखण्ड के सीमावर्ती बिलासपुर बाजार में सोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रधांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर शोक सभा का नेतृत्व कर रहे। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल ने कहा कि लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती हमारे लोकप्रिय विधायक भानू प्रताप शाही के पिता व इस बिधान सभा के विधायक के साथ मंत्री भी थे। स्वर्गीय देहाती जी जीवन पर्यन्त गरीब गुरबों के आवज थे। आज वे हमलोगों के बीच नहीं रहे उनमे बिरोधियो को भी साथ लेकर चलने का राजनीति महारत हासिल था। उस महान विभूति की याद में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए हम सब एकत्रित हुए है आइए हम सब मिलकर उस महान आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर मुख्यरूप से मुना जयसवाल,लालू कुषवाहा,गुलाब पासवान,अस्विनी मिश्रा,शंभूनाथ मिश्रा,डॉ बिनोद कुमार,निराजय रजक, सुरेश प्रजापति,राजेस्वर विश्कर्मा,रमेश कुषवाहा,हिर्दन कुषवाहा,कुमकुम पासवान,मिथलेश पासवान, रमेश कुमार,बुधन साह उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“गढ़वा-सगमा से राममनोज मिश्र का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें