झारखंड की छवि हेमंत ने गढ़ी,पलामू को मिलेगा हर अधिकार, सुबे में है जनता की सरकार-दीपक तिवारी।

पलामू-मेदिनीनगर में खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने का श्रेय मेदिनीनगर नगर निगम के बोल दीपक तिवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के विकास की छवि बताया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलामू में नया स्वरूप बदला है, जिसका युवा चेहरा दीपक तिवारी उभर कर सामने आए हैं। विकास की छवि भरी तस्वीर तोहफे के रूप में देकर युवा नेता दीपक तिवारी ने हेमंत सोरेन से सराहना ही नहीं बल्कि भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी के संकेत भी दे दिए। शिवाजी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान दीपक तिवारी ने सीएम हेमंत सोरेन समेत झामुमो कुनबा को आश्वस्त किया कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के अलावा अंतिम व्यक्ति तक मुहैया कराने के लिए युवा टीम कार्यरत रहेगी। इतना ही नहीं उनके सुख-दुख में हर संभव सरकारी सुविधा सुलभता से उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री मिथलेश ठाकुर के चहेते सेवादार दीपक तिवारी ने सरकार की घोषणाओं एवं योजनाओं को जनहित के लिए मील का पत्थर बताया। साथ ही आह्वान किया कि झामुमो के कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ खड़ा होकर बुजुर्गों, महिलाओं, जरूरतमंदों को लाभानिवत करने के लिए कृत संकल्पित रहना चाहिए।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें