आजादी के अमृत महोत्सव एवं संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो,डालटनगंज की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन।

पलामू-मेदिनीनगर आजादी के अमृत महोत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो डालटनगंज। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मेदिनीनगर शहर के गांधी स्मृति टॉउन हॉल में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पलामू के सांसद श्री विष्णु दयाल राम, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्वी जोन के महानिदेशक श्री भूपेंद्र कैंथोला, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राम लखन सिंह, पीआईबी-सीबीसी के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के पश्चात सभी अतिथियों ने संविधान निर्माण में पलामू की भूमिका पलामू के स्वतंत्रता सेनानी आजादी का अमृत महोत्सव एवं आठ साल-सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका का पाठ भी किया गया।

इसके पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि अमृत महोत्सव के जरिए देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। आज संविधान को याद करने का दिन है हम सभी को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए सांसद महोदय ने चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि संसद भवन में आयोजित चित्र प्रदर्शनी से किसी मायने में यह प्रदर्शनी कम नहीं हैं। इस प्रदर्शनी में नीलांबर-पीतांबर से लेकर देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को शामिल किया गया जाना काफी हर्ष का विषय है। सांसद महोदय ने सभी लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं जानकारी हासिल करने की अपील की। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रामलखन सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव के जरिए जन-जन तक स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथा पहुंच रही है। इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन पलामू ही बल्कि पूरे प्रमंडल के लिए गौरव की बात है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्वी जोन के महानिदेशक श्री भूपेंद्र कैंथोला क्या कहा।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय के द्वारा देश भर में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन वर्ष 2023 तक किया जा रहा है। इस तरह की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को भारत सरकार की योजनाओं एवं राष्ट्रीय महत्व की चीजों की जानकारी दी जाती है। पीआईबी-सीबीसी के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि लोग पूरे परिवार के साथ इस तरह की प्रदर्शनी को देखने आएं।

यहां लगाई गई प्रदर्शनी काफी शिक्षाप्रद है।

मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर श्री राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए आम लोगों से इसे देखने की अपील की। आकाशवाणी डालटनगंज की कार्यालय प्रमुख श्रीमती क्लाउडिया सोरेंग ने भी दूरदर्शन के एप की जानकारी दी। कार्यक्रम को गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रचार्य श्री नीरज कुमार द्विवेदी ने संबोधित किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डालटनगंज श्री गौरव कुमार पुष्कर ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषिका श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख श्री ओंकार नाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री मनोज कुमार, तकनीकी सहायक श्री अंजनी कुमार मिश्रा, गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक, सर्वश्री शाहिद अख्तर, राकेश यादव, ब्रह्मदेव यादव,अनूप राकेश खलखो, नवीन पांडेय, शशिकांत, नरेश सिंह , जितेंद्र मेहता,रामजन्म पाल, सतीश कुमार, विवेकानंद,सचिन,राजेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, शिवजी प्रसाद , श्रीमती आकांक्षा कुमारी, स्मृति कुमारी,हेमलिन कांत, रख्शॉ रमीजा, प्रीति कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

संविधान सभा के सदस्य के वंशज का सम्मान।

चित्र प्रदर्शनी के दौरान संविधान सभा के सदस्य रहे स्व. यदुवंश सहाय के पुत्र श्री वृजनंदन सहाय उर्फ मोहन बाबू को सांसद एवं पूर्वी जोन के महानिदेशक के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

गिरिवर प्लस टू स्कूल से निकली जागरूकता रैली।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं संविधान दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने एवं संविधान के मूल्यों को समझाने के लिए गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रात: 10ः30 बजे से विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके लिए विद्याथियों के बीच टोपी एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत।

चित्र प्रदर्शनी के पूर्व युवाओं और छात्रों को आजादी का अमृत महोत्सव एवं संविधान दिवस का महत्व समझाने के लिए क्विज, रंगोली, पेंटिंग्स, भाषण एवं निबंध प्रतियोगाताओं का आयोजन गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं बीच किया गया था। इनके विजेताओं को सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्टॉल के जरिए लें सरकारी योजना की जानकारी।

गांधी स्मृति टॉउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी स्थल के बाहर जेएसएलपीएस, पलामू भारतीय डाक विभाग पलामू एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉल लगाया गया है। इन स्टॉल्स के जरिए आम लोग उत्पाद खरीद सकते हैं एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें