लेस्लीगंज मे खेलो झारखंड 2022-23 का हुआ तीन दिवसीय खेल शुरू।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज मध्य विद्यालय के मैदान में खेलो झारखंड 2022-23 का तीन दिवसीय खेल राष्ट्रगान के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने फीता काटकर शुरू किया।जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार को पौधा देखकर सम्मानित किया गया वहीं बच्चियों के द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक कला प्रस्तुत की। बता दें कि खेलो झारखंड 2022-23 का खेल 22,23 और 24 नवम्बर 2022 तक चलेगा जो बुधवार को फुटबॉल वॉलीबॉल कबड्डी खेला जाएगा। मंगलवार को बच्चे एवं बच्चियों ने 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर 300 मीटर के साथ हाई जम्प लोंग जम्प डिसकस शॉट पुट भाला फेंकने में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि किसी भी खेल मे क्षेत्र के खिलाड़ियों को निखारने कि आवश्यक्ता है तभी बच्चे एवं बच्चियां प्रखंड से लेकर जिला,राज्य स्तर तक खेल पाएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा की प्रखंड से खेल में टॉप करने वाले फर्स्ट सेकेण्ड और थर्ड आने वाले को अपने तरफ से खेल किट देने की बात कही। वहीं लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी ने कहा की खेल-खेल की भावना मे खेल खेलने से मानसिक विकाश होता है यहाँ के बच्चे एवं बच्चियाँ जिला स्तर से राज्य स्तर तक खेलेंगे तो उनका नाम रौशन होगा और हमसबों को काफी खुसी होगी।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह, लेस्लीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष छोटे लाल सोनी,अरविंद राम, विनोद राम, मोहम्मद इदरीश, स्वराज सिंह, रंजय राम, बीपीओ रंजन कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।