झारखंड मे कोयला चोर और CISF जवानों के बीच मुठभेड़ चार की मौत दो घायल।

झारखंड-धनबाद जिले से आए दिन अवैध कोयला खनन के मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच शनिवार देर रात कोयला चोरी करने के नीयत से पहुंचे चोर और CISF के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गया। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं जिसमें 4 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है फिलहाल इस मामले में CISF और जिला पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

चेतावनी देने पर शुरू कर दी गोलीबारी।

घटना धनबाद जिले के बाघमारा डुमरा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक 2 के केकेसी में साइडिंग की है। जहां शनिवार देर शाम कोयला चोरी करने से नीयत से आए कुछ चोरों के CISF के जवानों ने देख लिया। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार चोरों के गिरोह के पास घातक हथियार भी थे। CISF के जवानों ने पहले उन्हें चेतावनी दी जवाब में चोरों ने जवानों पर हमला कर दिया। इतने में दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी दोनों ओर से करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई वहीं बादल रागिनी और रमेश नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज रांची में चल रहा है। वहीं इस मामले में CISF और जिला पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व CISF द्वारा घेराबंदी कर दी गई है। जबकि SNMMCH अस्पताल में भी सरायढेला थाना और बाघमारा पुलिस सक्रिय दिखी। फिलहाल पुलिस और CISF दोनों ही मीडिया से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें