पलामू पुलिस ने दो देशी बंदूक के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू-मेदिनीनगर पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध रूप से ले जा रहे दो देशी बंदूक और आठ ज़िंदा गोली बरामद किया है। साथ ही इस कार्य मे संलिप्त चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है सुभाष कुमार, फिरोज अंसारी, आनंद कुमार, तौहीद अंसारी को गिरफ्तार किया है। वहीं सभी गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ की तो जानकारी मिली कि सभी गिरफ्तार आरोपी गढ़वा से बंदूक और गोली लेकर देवरी नाव घाट के रास्ते बिहार जा रहे है। यह कार्य पिछले कई महीनों से किया जा रहा था और आर्म्स की बिक्री की जाती थी। वही एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आर्म्स एक्ट के तहत सभी को जेल भेजा जा रहा है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें