आस्था के छठ महापर्व नहाय-खाय से शुरुआत,छठ की तैयारी जोरों पर समिति बना कर वर्तियों की मदद की जा रही है।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत 28 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित लेस्लीगंज कोट खास कुराईन पतरा गोपालगंज हरतुआ जुरू सांगबार छठ घाट की साफ-सफाई का तैयारी जोरो पर है। वहीं कई छठ घाट पर समिति ने पंडाल बनाकर आम की लकड़ी एवं छठ पुजन सामग्री का वितरण कर छठ व्रतियों को मदद कर रहे हैं। बतादें की छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व माना जाता है सफाई का खास ध्यान दिया जाता है। वहीं चार दिवसीय महापर्व को लेकर पूरे प्रखंड के लोगो में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है छठ पुजा पूरे धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर श्रृद्धालु की बाज़ार में पुजा की सामग्री के लिए दुकाने सजी हुई हैं। छठ महापर्व की शुरूआत आज से हो गई है।

36 घंटे तक निर्जला उपवास रह कर किया जाता है छठ महापर्व।

चार दिनों तक चलने वाले छठ व्रत की शुरुआत आज दिनांक 28 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को  नहाए खाए के साथ हुई। वहीं 29 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को छोटकी लोहड़ होगा इस दिन छठ व्रति निर्जला उपवास रह कर छठ घाट पर किसी नदी तालाब जलाशय मे जाकर सांय काल को डुबते सुर्य को अर्घ देंगे। छठ व्रतियों ने शांति के साथ खरना पुजा कर खीर कि भोजन करते हैं और छठी मां कि भक्ती मे लिन हो जाते हैं। वहीं दुसरे दिन इस बार दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को बड़की लोहड़ होगा छठ व्रतियो दुसरे दिन भी निर्जला उपवास रह कर छठ घाट पर जाकर सुप के उपर ढ़कनी फल फूल अगरौटा एवं ईख के साथ डूबते सूर्य को दूध से अर्घ देंगे। वहीं छठ व्रतियो रात भर घाट पर ही छठी मां की ध्यान में मग्न होकर पूजा पाठ करेंगे और सुबह 31 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को उगते सूर्य भगवान भास्कर को सुप नारियल ढकनी फल फूल ईख के साथ दूध से अंतिम अर्घ्य दिया जाएगा। छठ करने वालें व्रति स्नान करके नए कपड़े पहन भीख मांग कर पूजा करती हैं छठ का व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि इस दौरान व्रती को लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रह कर व्रत रखना होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन नहाय-खाय होता है छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा की जाती है।

पलामू न्यूज Live

नीलांबर-पीतांबर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें