प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने छठ पूजा पर सुखी आम कि लकड़ी का किया वितरण।

पलामू-मेदिनीनगर आस्था के महान छठ पूजा बहुत ही पवित्र त्योहार है इस पर्व को मनाने वाले लोग पवित्र भाव से त्योहार को मनाते हैं। इस पर्व में सुखी आम की लकड़ी का प्रयोग खीरभोजन से लेकर प्रसाद बनाने एवं घाट पर रात भर जलाने तक होता है इसी लिए सुखी आम कि लकड़ी का वितरण किया गया। वहीं छठ व्रतीयो ने खुद आकर आम कि लकड़ियों को लिया छठ मैया से प्रार्थना है कि वे पलामू प्रमंडल के सभी लोगों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं ये बातें पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज मेदिनीनगर के तीनकोनिया गैरेज के समीप कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर आम की सुखी लकड़ियों के वितरण कार्यक्रम मे बोल रहे थे। मौके पर उन्होंने छठ व्रतियों के बीच आम की सुखी लकड़ियां वितरण किया साथ में पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल,छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार भी थे। आयुक्त ने कहा कि पवित्रता व शुद्धता का इस महान पर्व के अवसर पर व्रतियों को मदद करना उत्कृष्ट समाज सेवा है। मानव जीवन के लिए यह बड़ा पुण्य का काम है उन्होंने पिछले 30 वर्षों से पर्यावरणविद की ओर से किये जा रहे  इस पुनीत कार्य की काफी सराहना की। पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि आम के पौधे लगाने के लिए अभी से ही लोगों को प्रयास करना होगा। पौधे पर्याप्त मात्रा में नहीं लगेंगे तो लोगों को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए घी से भी ज्यादा कीमत आम की लकड़ी को देना होगा। आम का हरा पेड़ से धरती और आम की सूखी लकड़ियां जलाने से ब्राह्मणड तक प्रदूषण मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि पहले राजा महाराजा आम के बगीचे लगाते थे जब वही पेड़ बूढ़ा होकर गिरने लगते थे तो उसका उपयोग त्योहार में किया जाता था। उन्होंने बताया कि पूजा को लेकर वे उड़ीसा छत्तीसगढ़ से सुखी हुई आम की लकड़ी खरीद कर इकट्ठा करते हैं और छठ महापर्व के अवसर पर उसका वितरण करते हैं। मौके पर जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल,छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल,बसंत सिंह,अनुज कुमार,गोपाल प्रसाद,मुनेश्वर माझी,शमीम अंसारी,अमरेंद्र कुमार,अरविंद जायसवाल,रोहित जायसवाल,मनीष सिंह,आशुतोष जायसवाल यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें