लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज के द्वारा लायंस अमानत घाट पर,वाराणसी के पंडितो द्वारा गंगा आरती किया जाएगा।

पलामू-मेदिनीनगर छठ महापर्व के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज के द्वारा लायंस अमानत घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत छठ वर्तियों को एक शांत और साफ सुथरा वातावरण मिलेगा जिसमें वह अपनी सारी पूजा पद्धति निर्विघ्न रुप से संपन्न कर सकेंगी। लायंस क्लब की ओर से दिनांक 26 अक्टूबर 2022 बुधवार को प्रेस वार्ता कर यह बताया गया कि इस वर्ष पानी अधिक है इसलिए घाट लंबा और अधिक बडा़ होगा। जिसे देखते हुए घाट कि पुरी साफ-सफाई,विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था,छठ वर्तियो कि कपडा़ चेंजिंग रूम,लाइट टावर,तोरण द्वार के अलावा चिकित्सा की भी व्यवस्था की जा रही है।

वराणसी के पंडितो द्वारा किया जाएगा गंगा आरती।

इस वर्ष गंगा आरती का आयोजन बनारस की तर्ज पर बनारस के पंडितों द्वारा किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में सदस्यों ने यह भी बताया कि सेवाश्रम से पूरी पूजा सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं क्लब की ओर से नि:शुल्क 150 फीट के दो पंडाल तैयार किए जाएंगे जो छठ वर्तियों को समर्पित किए जाएंगे। क्लब के द्वारा पूरे घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है और लाईट की भरपूर व्यवस्था होगी। आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कार्यक्रम के परियोजना अध्यक्ष सुनील गुप्ता,क्लब के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता,सचिव रितेश कुमार एवं सक्रिय सदस्य संजय कुमार,इंद्रजीत सिंह डिंपल,सुधीर कुमार, आलोक माथुर,संजय कुमार पाठक,अमित आनंद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें