पांकी विधान सभा के गरीबों और आम जनता की आवाज को हम कभी दबने नही देंगे,झूठ और सच का पर्दा फास करेंगे-ओंकारनाथ जायसवाल।

पलामू-पांकी विधान सभा के गरीबों और आम जनता की आवाज को हम कभी दबने नही देंगे झूठ और सच का पर्दा फास करेंगे। उक्त बाते आप के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कहि। वे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पांकी बिधान सभा के ग्राम गोइंदी ताल जमुनियाडह छेछानी,बगला,टरिया,बेलाई मे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पूजा कमिटी के निमंत्रण पर पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर पूजा अर्चना की कमिटी के साथियो को सम्मानित किया और लोगो को सम्बोधित किया। श्री जायसवाल ने सभी को बधाई दिया और कहा की हमारी पहचान पांकी के युवा साथी है इन्ही के बल पर हम राजनीत करते है और आगे भी यह समाजसेवा जारी रहेगा। उन्होंने कहा की हम प्यार और सम्मान लेकर घूमते है और घूमते रहेंगे हम ठीकेदारी करने के लिए राजनीत नही करते है हमारा काम है सेवा करना। इस अवसर पर युवाओं ने श्री जायसवाल को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर गौतम गुप्ता जिला प्रवक्ता,अरुण वर्मा आप नेता,अनिल सिंह चेरो,अखिलेस मेहता,संतोष राम,बिट्टू भुइयां,बीरेंद्र सिंह, टिकेत यादव,सेवन यादव,समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें