पांकी विधान सभा के दोनो विधायक एक हो गए हैं,इसी लिए पांकी-मेदिनीनगर सड़क नही बन रहा है-ओंकार नाथ जायसवाल।

पलामू-पांकी मेदिनीनगर रोड मे अगर इस माह के अंदर निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हुआ तो सड़क पर धरना देने के लिए पांकी के युवा तैयार हैं। उक्त बाते आम आदमी पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कहि वे कुंदरी मे आप के कार्यकर्ताओ के साथ प्रेस बार्ता मे उक्त जानकारी दि। श्री जायसवाल ने कहा की अब सिल्दीलिया कंट्रक्शन ड्रामेबाजी कर रहा है सड़क पर धूल उड़ रहा है लोग परेशान हैं इसका मतलब है की सड़क निर्माण कार्य मे लटपट करना चाहते है। लेकिन आम आदमी पार्टी लटपट नही होने देगा उन्होंने कहा की पूर्व ओर बर्तमान बिधायक मे मेल हो गया है। दोनो एक हो गये है और इन दोनो के कारण सड़क कार्य निर्माण कार्य मे अबतक इतना देर हुआ है दोनो का पुतला जल्द फुकेंगे। मौके पर पांकी के युवाओं के साथ इस अवसर पर जिला उप संयोजक द्वारिका साहू,अरुण वर्मा,कंचन साव,सुनील मेहता,बिट्टू कुमार,सत्यम कुमार के आलावा बड़ी संख्या मे क्षेत्र के  लोग शामिल थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें