पलामू बोलेरो एवं चेचिस ट्रक की भीषण टक्कर मे दो की मौत चार घायल सभी लोहरदगा जा रहे थे।

पलामू-सतबरवा थाना क्षेत्र के शाहगंज रजडेरवा मोड़ पर 8 अक्टूबर 2022 शनिवार की रात्रि मे 2 वाहनों की हुई टक्कर में बोलेरो पर सवार दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो चालक समेत चार अन्य लोग जख्मी हो गए। तत्काल घायलों को पलामू के मेदिनीनगर एमएमसीएच मे भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। भीषण सड़क हादसा के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं चेचिस ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है बताया जा रहा है कि चेचिस चालक की लापरवाही के चलते इतना बड़ा दुर्घटना घटी है। वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण सड़क दुर्घटना स्थल पर दौड़ पड़े और सभी घायलों को बोलेरो वाहन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल भेज दिया। वहीं इस दुर्घटना में बोलेरो सवार नीलमा मिंज और रिया लकड़ा नामक दो लड़कियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। साथ ही मृत युवतियों के साथ चालक भी गंभीर रूप से घायल है मृतकों में एक चचेरी बहन तथा एक भतीजी शामिल हैं सभी बाराती झारखंड के लोहरदगा जिले के हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के डगरा गांव से छेंका समारोह में शामिल होकर एक बस और बोलेरो वाहन पर सवार होकर सभी बाराती लोहरदगा लौट रहे थे। चालक के अलावे बोलेरो में कुल 6 लड़कियां सवार थी जिसमें दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं घायलों में सीमा खाखा,अनमोल खाखा,अरुणा लिंडा,रिचा ये सभी की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें