पलामू में पहली बार मुंबई का मशहूर लेजर शो 50 फीट ऊंचे खुले आसमान मे किया जाएगा।

पलामू-मेदिनीनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चंद्रशेखर आजाद क्लब द्वारा स्थानीय शिवाजी मैदान मे 5 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार की संध्या 6:30 बजे विशाल रावण वध का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम की भव्यता बनाए रखने के लिए रामायण,शिव तांडव,रावण वध एवं जय हो पर आधारित मुंबई का मशहूर लेजर शो का भी आयोजन किया गया है जो संध्या 6:30 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह शो मात्र 45 मिनट का होगा उसके उपरांत नगर की प्रथम महिला महापौर श्रीमती अरुणा शंकर एवं मुख्य अतिथियों द्वारा रावण वध किया जाएगा। यह मुंबई का मशहूर लेजर शो का प्रदर्शन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अयोध्या राम मंदिर परिसर आगमन पर प्रदर्शित किया गया था। ये लेजर शो 50 फीट ऊंचे खुले आसमान पर किया जाएगा। जो बच्चों,महिलाओं युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह कार्यक्रम महापौर अरुणा शंकर की ओर से पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के सौजन्य से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेदिनीनगर कि प्रथम महिला महापौर श्रीमती अरुणा शंकर,डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया,पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी,डीआईजी श्री राजकुमार लकड़ा,पलामू आरक्षी अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा जी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि उपमहापौर मंगल सिंह एवं मनोज सिंह जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष श्री आनंद शंकर जी करेंगे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें