पलामू के आबादगंज सम्राट क्लब के द्वारा बनाई गई, 80 फीट ऊंचे पंडाल में विराजी दस फीट की मां दुर्गे।

पलामू-मेदिनीनगर के आबादगंज में दुर्गापूजा का आयोजन करने वाला सम्राट क्लब ने इस वर्ष भी काल्पनिक परंतु आकर्षक पूजा-पंडाल बनाई है। इलेक्ट्रॉनिक लाइट एवं फूल पत्ती से पंडाल की बाहरी और आंतरिक सजावट की गई है। सम्राट क्लब के संरक्षक मृत्युंजय श्रीवास्तव उर्फ मंटू ने बताया कि मूर्ति की ऊंचाई करीब 10 फीट है। पूजा पंडाल बनाने का कार्य एक महीने से चल रहा था। पूजा पंडाल की ऊंचाई झंडा समेत 80 फीट एवं चौड़ाई 40 फीट रखा गया है। पूजा पंडाल के माध्यम से समाज में एकजुटता एवं सनातन धर्म के प्रति आस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक संदेश भी देने का प्रयास किया जा रहा है। पंडाल निर्माण और मूर्ति रखकर पूजा आदि में करीब सात लाख रुपये खर्च होने का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है धन संग्रह में समिति के सभी सदस्य जुटे हैं। समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि वृंदावन से आई रोशनी शास्त्री जी के द्वारा 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या आरती के बाद भगवत गीता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन भगवत गीता का आनंद लिया इस दौरान प्रत्येक दिन शहर के प्रतिष्ठित लोगों को पंडाल में बुलाया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। समिति के उपाध्यक्ष रवि सिंह,सचिव निलेश,कोषाध्यक्ष रजत सिंह,व्यवस्थापक अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नू,मीडिया प्रभारी अंकित सिन्हा,सदस्य अनिमेष सिंह,मोनू सिंह,राहुल कुमार,कुणाल कुमार,शशांक कुमार,रितिक कुमार, राजकुमार,अंश कुमार तन मन से पूजा में लगे हुए हैं।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts