सुगंधा आजीविका सखी मंडल के महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर,करेगी प्रखंड का नाम रौशन।

पलामू-तरहसी प्रखंड अंतर्गत गोइंदी पंचायत के ग्राम  गोइंदी में एक नए समूह का गठन किया गया। इस समूह का नाम सुगंधा आजीविका सखी मंडल है। इस समूह का
अध्यक्ष संगीता कुमारी पति सूरज विश्वकर्मा वही सचिव कलावती देवी पति अमरनाथ प्रजापती हैं। वही इस समूह कि कोषाध्यक्ष संगीता देवी पति छोटू पासवान और लेखापाल इस समूह का पूजा कुमारी पति सत्यम कुमार पासवान को चयनित किया गया। साथ ही यह निर्णय सर्व समिति से लिया गया कि सभी नियमों और शर्तों को पालन करना है। अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए जमा पूंजी को जमा करके अपने आजीविका को बढ़ाना है तथा बिजनेस को बढ़ाकर गरीबी दूर हटाने के लिए ये महिला समूह कारगर साबित होगी। वहीं सामाजिक बुराइयां स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया गया जो कि आजीविका बढ़ाओ मिशन के तहत काम कर रहे हैं। झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जो केंद्र सरकार और भारत सरकार के द्वारा चल रहा है। सभी दीदियों को यह बताया गया कि यदि आप इस तरह के कार्य को करते हैं तो और भी लाभ आप पा सकते हैं। जो हमारे प्रखंड स्तर से हो जिला स्तर से हो सारी सुविधाएं आप ले सकते हैं।मौके पर उदित कुमार VO A सोनिया देवी,सक्रिय महिला संगीता देवी और ग्राम पंचायत के मुखिया सरिता देवी पति श्री लाल मुनी मोची उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

गोइंदी से उदित कुमार की रिपोर्ट

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र:9608122844,8084737109

Website:-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें