आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक।

पलामू-मेदिनीनगर आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक। इस वर्ष दशहरा पर्व दिनांक 02 अक्टूबर से लेकर 05 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संधारण करने के उद्देश्य से उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने जिले के। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को रद्द करते हुए दिनांक 02 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी पदाधिकारी एवं कर्मी को अवकाश पर जाना अति आवश्यक हो तो वह विशेष परिस्थिति में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से विशेष अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें