आपसी भाईचारगी की मिशाल है पलामू-दीपक तिवारी

पलामू-मेदिनीनगर दो सालों के इंतजार के बाद मुहर्रम में ताजिया के साथ जुलूस हर ओर निकाला गया। मेदिनीनगर शहर एवं सदर क्षेत्र में दर्जनों जुलूस निकाला गया, जिसमें निगम के विपक्षी बोल झामुमो नेता दीपक तिवारी शामिल होकर भाईचारे का संदेश दिया। मौके पर सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार समेत युवा टीम शामिल रही। चियांकी में कमिटी के सदर परवेज अख्तर के नेतृत्व में युवा नेता दीपक तिवारी समेत सभी आगंतुकों का पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान गदका खेलकर परंपरा को निभाते हुए हुसैन की शहादत को याद किया गया। मौके पर पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने बताया कि कोरोना काल से उबरने के उपरांत हरेक पर्व का उत्साह चरम पर है। मातमी पर्व होने के बावजूद मुहर्रम के जुलूस में लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं। हुसैन की शहादत की रात के बाद ताजिया जुलूस का संदेश समाज को समझना चाहिए, जिसका उदाहरण पलामू पेश करता आया है। साथ ही बताया कि पलामू जिला का सभ्यता-संस्कृति में सौहार्द समाहित है,और इसे परंपरा के रुप में निभाया भी जा रहा है। इस दौरान दीपक तिवारी ने गले मिलकर भाईचारा,एकता,सौहार्द का वातावरण बनाए रखने का आह्वान भी किया ताकि पलामू समृद्धि की राह पर बढ़ता रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह,झारखंड आंदोलनकारी उमेश उरांव, मुखिया बिंको उरांव,समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, आबिद अंसारी,अब्दुल हवारी,असलम अंसारी,हसबुद्दीन अंसारी,आलम अंसारी,सेवादार राकेश कुमार,दक्ष तिवारी समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज़ Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें