कैलाश यादव PSP नेता शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर झारखंड आने का दिया निमंत्रण,ओबीसी आरक्षण के आंदोलन होगा तेज।

रांची-झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक शिवपाल सिंह यादव से उनके लखनऊ (ऊ.प्र) निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चाएं किए। ज्ञातव्य है की झारखंड में ओबीसी मंच आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर विगत वर्षो से अद्दयतन आंदोलन करने का काम किया है,आबिद ने बताया कि अध्यक्ष कैलाश यादव ने लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात के दौरान कहा कि देश का पहला राज्य झारखण्ड है जहां ओबीसी की आबादी लगभग 55-60 फीसदी है। उसके बावजूद ओबीसी को राज्य में महज 14 फीसदी देकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है जो की सरासर संवैधानिक अधिकारों का उलंघन है,इसलिए आप जैसे पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेताओं को ओबीसी के खिलाफ हो रहे अपमान और अधिकार छिनने के खिलाफ आगे आना होगा। मंच अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को झारखण्ड आने का निमंत्रण दिया उन्होंने हामी भी भरी,
आबिद अली ने बताया कि राज्य में आरक्षण को लेकर बहुत जल्द सावन के बाद राज्यस्तरीय आंदोलन की शुरुआत की जाएगी और उसके उपरांत विशाल सम्मेलन की जाएगी।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें