जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान,दर्जनों भारी वाहनों को किया गया जब्त।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देशानुसार परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बुधवार देर रात व गुरुवार अहले सुबह वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरिहरगंज,छत्तरपुर व पीपरा थाना क्षेत्रों में बिना फिटनेस,बिना रोड टैक्स व ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया।

कुल 19 वाहनों को किया गया जब्त।

इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि बुधवार देर रात 12 वाहन जबकि गुरुवार अहले सुबह 7 वाहनों की जब्ती की गयी है।उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी इसी तरह चलाया जायेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों व संचालकों से वाहन के परमिट व फिटनेस से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही वाहन का परिचालन करने की बात कही है,उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त करवाई किया जायेगी।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें