पलामू पांकी और लेस्लीगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी हुई फरार।

पलामू-मेदिनीनगर कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है पलामू के पांकी और लेस्लीगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी फरार हो गई है। हालांकि दोनों जगहों में कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट को लेकर उपकरण और अन्य सामग्री रखा है लेकिन अब तक इंस्टॉल नहीं किया है। स्थिति यह है कि ऑक्सीजन प्लांट को इंस्टॉल करने से पहले ही कंपनी फरार हो गई है। इतना ही नहीं पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क भी नहीं हो रहा है। पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी फरार हो गई है इस मामले में डीसी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि लेस्लीगंज और पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50-50 बेड के क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना था जिसे मार्च 2022 तक प्लांट तैयार करना था लेकिन निर्धारित समय से प्लांट नहीं लग सका है। उन्होंने कहा कि एमएमसीएच और हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट संचालित है बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में 111 लोगों की मौत हुई थी इसमें 30 से अधिक लोगों की मौत पांकी और लेस्लीगंज के इलाके में हुई थी।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें