मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक संपन्न,31 बेरोजगारों को मिली ऋण कि स्वीकृति।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक लाभुकों को ऋण स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में समिति द्वारा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक लाभुकों को ऋण स्वीकृति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समिति द्वारा अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के कुल 31 लाभुकों का ऋण स्वीकृति करने पर सहमति प्रदान की गयी जिसमें अनुसूचित जनजाति के 9,अनुसूचित जाति के 11,पिछड़ा के 05,अल्पसंख्यक के 5 और दिव्यांग के 01 लाभुकों की ऋण स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गयी,बैठक में उपायुक्त के अलावा,उप विकास आयुक्त,जिला कल्याण पदाधिकारी,समेत अन्य उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.Com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें