उपायुक्त ने आकांक्षी जिला अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को आकांक्षी जिला अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र के संकेतक में समस्या,सुधार हेतु उठाये गये कदम एवं सुझाव से संबंधित बैठक की। इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने एएनसी के तहत रजिस्टर्ड प्रेग्नेंट वोमेन की जानकरी ली एवं सभी की अनीमिया जांच अनिवार्य रूप से करने की बात कही। साथ ही संस्थागत प्रसव को कैसे बढ़ाया जाये इस पर भी चर्चा की। इसके अलावे उन्होंने सभी स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था शौचालय एवं बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कृषि,पशुपालन,आपूर्ति,नगर पंचायत की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त के अलावा डीपीओ,समाज कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Website-palamunewslive.com

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,sk ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें