हरतुआ पंचायत से गुलशन खातून ने भरी नामांकन पर्चा,पंचायत समिति उम्मीदवार की है दावेदार।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत हरतुवा पंचायत के पंचायत समिति (सरपंच) प्रत्याशी गुलशन खातून ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया इस बार सरपंच के तौर पर अपना भाग्य आजमाने की चाह रख कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के रणक्षेत्र मे कुद पड़ी है। आपको बताते चलें कि पिछले पंचायत चुनाव में गुलशन खातून वार्ड सदस्य के रूप में जीत का परचम लहरा कर अपने वार्ड में सभी को खुश रखने की कोशिश किया है इनके पति हदीस अंसारी गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दान करते हैं। साथ ही प्रज्ञा केंद्र चलाकर लोगों को बैंक वाली सेवा देते हैं जिससे लोग उनका समर्थन कर रहे हैं और इस बार सचिव सरपंच बनाने की उम्मीद देकर पर्चा भरने को कहा है। इनके पति हदीस अंसारी अच्छा खासा पढ़ा-लिखा साफ सुथरा विचार का व्यक्ति हैं वे हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचते रहते हैं और एक मुस्लिम परिवार के होते हुए भी हिंदू धर्म के प्रति उनका काफी लगाव है। हर धर्म को यह अपने धर्म की तरह मानते हैं पिछले बार इन्होंने छठ पूजा में खुद से छठ घाट की सफाई करवाई थी और छठ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया था इसकी चारो तरफ चर्चा हुई थी।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

YouTube,Facebook,Twitter,Instagram

Website-palamunewslive.com

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें