भारत के नवनिर्माण में बाबा साहब का है अमूल्य योगदान- मों.शफीक

पलामू-मेदिनीनगर शफीक एजुकेशनल एण्ड वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एम.एस.ए पब्लिक स्कूल में अम्बेडकर जयंती धूम-धाम से शांतिपूर्ण मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतरत्न से सम्मानित भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर पुष्पअर्पित और दिप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। वहीं एम एस ए पब्लिक स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मों शफीक अंसारी ने कहा कि भारत के नवनिर्माण में बाबा साहब का अमूल्य योगदान है। बाबा साहेब देश के एक ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण में एक पिता की भूमिका निभाई है वे हमेशा शोषितों के लिए लड़ते रहे और जातिवाद को चुनौती देते रहे। मौके पर शिक्षक अफजल शफीक ने कहा कि बाबा साहब गरीबो के मसीहा थे वे जाती धर्म के भेदभाव को दूर करने हेतु जीवनपर्यंत संघर्ष किए।इस समारोह को सफल बनाने में प्राचार्यों सुनिता प्रसाद, शिक्षक प्रवीण तिवारी, अभय गिरी, खुशबु सोनी , शम्भू प्रजापति, मुस्कान सिंह, गुलशन खातून, सैजरा बीबी, स्नेहिल सिंह, अमरेश कुमार, घुँघरू सिंह, विजय यादव, गोपेश पाठक ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live एस के रवि
मोबाइल नंबर-96081228448084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें