विश्वविद्यालय मे सभी पदाधिकारी सिर्फ अपना समय काटने मात्र बैठे हुए है,इन्हे छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं-छात्र नेता अभिषेक।

पलामू-मेदिनीनगर छात्र की समस्या का समाधान करने में असफल है विश्वविद्यालय के पदाधिकारी छात्र नेता अभिषेक राज ने छात्र हिट में उठाये कई मुद्दे जिनका जवाब संतुष्ट होने लायक नहीं। 5 मार्च 2022 शनिवार को छात्रहित के कई मुद्दों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मिली। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता छात्र नेता अभिषेक राज ने किया उनके द्वारा कई मुद्दों पर बातें परीक्षा नियंत्रक छात्र हित को लेकर किया गया मगर एक भी जवाब परीक्षा नियंत्रक द्वारा संतुष्ट करने योग्य ना मिला। जुनैद अंसारी जो 3 साल से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहा है उससे एक बार फिर दो दिन के बाद मिलने को कहा गया वही जब अभिषेक ने बी एड सत्र 2018-20 की समस्या राखी तो नियंत्रक द्वारा आवेदन देने की बात कही गयी जबकि छात्रों ने कई बार आवेदन जमा किया है। अभिषेक राज ने कहा की इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी पदाधिकारी सिर्फ और सिर्फ अपना समय काटने मात्र बैठे हुए है इन्हे छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है अगर विश्वविद्यालय बुधवार तक मेरे द्वारा उठाये गए सभी प्रश्नो के उत्तर और परिशानियों का निदान नहीं करती तो हम आंदोलन के लिए तैयार है। अमित कुमार ने कहा की विश्वविद्यालय के स्तिथि में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है उल्टा सभी पदाधिकारी अपना वेतन के लिए कुर्शी पे बैठे हुए है छात्रहित में उनसे हम कार्य करवा के रहेंगे।मौके पर जुनैद अंसारी, मनीष कुमार, सौरभ , अंगद , आदि दर्जनों छात्र मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें